Moong Dal Papad : मार्केट जैसे मूंग दाल पापड़ का स्वाद लें अब घर पर ही

By Shivam Yadav

April 30, 2025

वैसे तो हम पापड़ को स्नैक के रूप में खूब पसंद करते है लेकिन आप इसे सलाद में भी सर्व कर सकते है। मूंग दाल से बने पापड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये मूंग दाल से बने पापड़ बिल्कुल मार्केट जैसे पापड़ का स्वाद देंगे, जानिए मूंग दाल से बने पापड़ बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                    1 कप हींग                         1 चुटकी काली मिर्च                 1/2 टी स्पून जीरा                         1/2 टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल का पानी निकालकर मिक्सी में बिना पानी डाले या बहुत थोड़ा पानी डालकर महीन पेस्ट बना लें

स्टेप 2

अब पिसी हुई दाल में हींग, काली मिर्च, जीरा, नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे धीमी आंच पर हल्का गरम करें, ताकि ये थोड़ा सूख जाए और बेलने लायक हो जाए।

स्टेप 3

इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाएं और प्लास्टिक शीट या बेलन पर हल्के तेल लगाकर पतले पापड़ बेलें।

स्टेप 4

अंत में बेलने के बाद पापड़ों को धूप में अच्छी तरह सूखा लें। जब ये सूख जाएं तो एयर टाइट डिब्बे में रखें।