Vada Pav : मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव का मजा लीजिए अब घर पर ही

By Shivam Yadav

May 1, 2025

अगर शाम के नाश्ते में आपको मुंबई का फेमस स्ट्रीट घर पर खाने को मिल जाए तो आनंद आ जाएगा, तो आज आप वड़ा पाव को घर पर ही ट्राई कर सकते है। आलू से बने वड़ा और पाव की यह डिश बच्चों को बहुत पसंद आने वाली है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

4                       आलू 1                       हरी मिर्च 1 टी स्पून            अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून         हल्दी स्वादानुसार          नमक 1 टेबल स्पून        हरा धनिया 1 कप                बेसन 2 कप                तेल पाव

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी डालें। फिर मैश किए हुए आलू और नमक डालकर मिलाएं। हरा धनिया डालें और ठंडा होने दें।

स्टेप 2

अब इस बेसन में थोड़ा नमक, चुटकी भर हल्दी और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।

स्टेप 3

इसके बाद आलू की स्टफिंग के गोले बनाएं, उन्हें बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।

स्टेप 3

अंत में पाव को बीच से काटें, उसमें हरी चटनी या लहसुन की चटनी लगाएं और गरम वड़ा रखकर दबाएं। चाहें तो तवे पर थोड़ा सेंक सकते हैं।