Roasted Chana Chaat : मुंबई की फेमस और चटपटी चना चाट का मजा लीजिए अब घर पर ही

By Shivam Yadav

May 23, 2025

चाट लवर तो हर घर में होते है अगर आप भी चाट लवर है तो सेहत के लिए लाभदायक रोस्टेड चना चाट को ट्राई कर सकते है। नींबू रस और चाट मसाला आपकी इस चाट को खट्टापन देते है जिससे ये चाट और भी टेस्टी लगती है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

रोस्टेड चना              1 कप प्याज                     1 टमाटर                    1 हरी मिर्च                  1 नींबू रस                  1 टी स्पून हरा धनिया               2 टेबल स्पून चाट मसाला             1/2 टी स्पून नमक                     स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले  प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें।

स्टेप 2

अब एक बाउल में रोस्टेड चना डालें। इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद ऊपर से चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह रोस्टेड चना चाट बनकर तैयार है, इस चाट को तुरंत परोसें, ताकि यह क्रिस्पी बनी रहे।