Moong Dal Khichdi: सिर्फ बीमारी में ही नहीं, आज यूं हीं बनाएं सिंपल और स्वादिष्ट मूंग दाल खिचड़ी

By Shivam Yadav

June 4, 2025

मूंग दाल से बनी खिचड़ी को हम बीमारी में खाई जाने वाली डिश के रूप में ही जानते है लेकिन आज आप इस खिचड़ी को कुछ यूं बनाएं कि आप इसको रोज खाना पसंद करने लगेंगे। तो आइए जानते है मूंग दाल से बनी स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

धुली मूंग दाल           1/2 कप चावल                    1/2 कप घी                         2 टेबल स्पून हींग                       1 चुटकी जीरा                      1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर            1/4 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       4 कप

स्टेप 1

सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें, फिर कुकर में घी गरम करें, हींग और जीरा डालें।

स्टेप 2

इसको हल्का भूनने के बाद हल्दी डालें। अब भीगी हुई दाल और चावल डालकर भूनें।

स्टेप 3

उसके बाद पानी और नमक डालें। कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने तक पकाएँ।

स्टेप 4

अंत में सीटी निकलने के बाद ढक्कन खोलें, खिचड़ी को अच्छी तरह मिलाएँ। घी डालकर गरमा गरम परोसें।