Summer Drinks: ना AC, ना Cooler इन 5 ठंडे-ठंडे ड्रिंक्स को पीने से शरीर को मिलती है ठंडक

By Roshni Jaiswal 

April 16, 2025

ना AC, ना Cooler इस गर्मी के मौसम इन 5 ठंडे-ठंडे ड्रिंक्स को भी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है। तो आईए जानते हैं इन 5 ठंडे-ठंडे ड्रिंक्स के बारे में

शिकंजी

गर्मी के मौसम में आप ठंडी ठंडी शिकंजी बनाकर जरूर पिएं। शिकंजी पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।

मोहब्बत का शरबत

इस गर्मी के मौसम में आप मोहब्बत का शरबत बनाकर पी सकते हैं। मोहब्बत का शरबत पीने में बहुत ही ठंडा होता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

बेल का जूस

गर्मी के मौसम में बेल का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

गन्ने का जूस

गर्मी के मौसम शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आप गन्ने का जूस बनाकर जरूर पिएं। गन्ने की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।

आम पन्ना

गर्मी के मौसम में ठंडा ठंडा आम पन्ना बनाकर जरूर पिएं। आम पन्ना पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।