Maharashtra Day 2024: मुंबई की फेमस इन 5 स्ट्रीट फूड्स को जरूर करें ट्राई

Roshni Jaiswal

May 1, 2024

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आप भी मुंबई की इन 5 फेमस स्टेट फूड को जरूर ट्राई करें। इन फेमस स्ट्रीट फूड्स को खाते ही आप इनके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। तो आईए जानते हैं मुंबई की फेमस इन 5 स्ट्रीट फूड्स के बारे में

वड़ा पाव

मुंबई का नाम आते ही लोगों को वड़ा पाव याद आता है। चटपटी और स्पाइसी वड़ा पाव मुंबई की फेमस स्ट्रीट फूड है।

भेलपुरी

भेलपुरी आपने कई जगह खाई होगी, लेकिन मुंबई की चटपटी भेलपुरी खाने का अपना अलग ही मजा है।

मिसल पाव

मुंबई जाकर आपने मिसल पाव नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया। मसालेदार ग्रेवी वाले सेव के साथ पाव खाते ही आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।

सेव बटाटा पुरी

सेव बटाटा पुरी मुंबई की एक फेमस चाट है। इसे पूरी, प्याज, आलू, मिर्च और टमाटर के साथ तैयार किया जाता है।

पाव भाजी

पाव भाजी मुंबई की फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है। भाजी के ऊपर बटर, नींबू, डालकर पाव के साथ इसे खाने का अपना अलग ही मजा होता है।