Bihar Dishes: बिहार की फेमस इन 5 डिश को जरूर करें ट्राई, खाते कहेंगे लाजवाब

By Roshni Jaiswal

May 3, 2024

अगर आप भी बिहार घूमने जा रहे हैं तो वहां की फेमस इन 5 डिश को जरूर ट्राई करें। ये डिश खाने में बहुत ही लाजवाब लगते है। इन डिश को खाने के बाद आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। तो आईए जानते हैं बिहार की फेमस इन 5 डिश के बारे में

लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा बिहार की सबसे फेमस डिश है। सत्तू भर की लिट्टी और आलू का चोखा खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है।

दाल पीठा

बिहार की फेमस डिश में से दाल पीठा एक है। स्पाइसी दाल पीठा को चावल के आटे और चने के दाल से तैयार किया जाता है।

घुघनी

बिहार की फेमस काले चने की घुघनी अन्य कई राज्यों में बहुत पसंद की जाती है। यह घुघनीं खाने में बहुत ही स्पाइसी और स्वादिष्ट होती है।

सत्तू का शरबत

बिहार में सत्तू का शरबत गर्मियों के ब्रेकफास्ट में ज्यादा पिया जाता है। सत्तू का शरबत नमकीन या मीठा दोनों तरह से बनता है।

चंपारण मटन

बिहार में चंपारण मटन सबसे फेमस नॉन वेज डिश है। दूर-दूर से लोग चंपारण की हांडी मटन खाने आते हैं।