Moong Dal Kebab : स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए परफेक्ट डिश है मूंग दाल से बने कबाब

By Shivam Yadav

April 29, 2025

अगर आप वेज खाने के शौकीन है तो और कुछ चटपटा और हेल्दी खाना चाहते है तो मूंग दाल से बने कबाब ट्राई कर सकते है। मूंग दाल से बने कबाब को खाने के बाद आप बाकी हर तरह के कबाब के स्वाद को भूल जायेंगे। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

धुली मूंग                  1 कप दही                        1 कप घी                          2 टेबल स्पून जीरा                       1 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार मिर्च पाउडर              1 टी स्पून गरम मसाला             ½ टी स्पून लहसुन पेस्ट             1 टी स्पून घी                         तलने के लिए

स्टेप 1

सबसे पहले दाल को छानकर एक तरफ रख दें। अब एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब वे फूटने लगें तो दाल और नमक डालें और मध्यम आंच पर नरम होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब दाल को फ़ूड प्रोसेसर में बिना पानी डाले बारीक पीस लें। पिसी हुई दाल में नमक, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और लहसुन मिलाए और इसमें दही मिलाकर इसको नरम, मुलायम आटा गूंथ लें

स्टेप 3

अब इसे गोल आकार में लोई बना ले, और फिर चपटा कर दें। एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर पहले एक तरफ फिर दूसरी तरफ कुरकुरा और भूरा होने तक तलें।

स्टेप 4

इस तरह आपका मूंगदाल कबाब बनकर तैयार है, आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।