Masala Maggie: सुबह के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट है दो मिनट में बनने वाली मसाला मैगी

By Shivam Yadav

July 2, 2025

सुबह के नाश्ते में हम ऐसा कुछ खाना चाहते है जो जल्दी से बन जाए, आप भी आज ऐसा ही कुछ बनाने की सोच रहे है तो सबसे जल्दी बनने वाली मैगी को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है। मसाला मैगी, न सिर्फ स्पाइसी होती बल्कि टेस्टी भी बहुत होती है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मैगी नूडल्स           1 पैक पानी                    2 कप तेल                     1 टेबल स्पून हरी मिर्च               1 (कटी हुई) प्याज़                   1 (कटा हुआ) शिमला मिर्च          1/2 (कटी हुई) टमाटर                  1 (कटा हुआ) धनिया पत्तियां        1 टेबल स्पून नमक                   स्वादानुसार मैगी मसाला        1/2 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, अब उसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ देर तक भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें कटी हुई प्याज़, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर कुछ मिनट तक अच्छे से भुन ले।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। फिर मैगी मसाला डालकर इसको अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

जब पानी उबाल जाए, तो इसमें मैगी नूडल्स डालें और अच्छे से मिला कर 5 मिनट तक पकाएं। जब मैगी पक जाए, तो ऊपर से कटी हुई धनिया पत्तियां डालकर सर्व करें।