Mango Mojito: गर्मी के लिए परफेक्ट डिश है आम की मिठास से भरपूर मैंगो मोजिटो

By Shivam Yadav

May 21, 2025

गर्मी के इस मौसम में आम की कोई नई डिश बनाना चाहते है तो मैंगो मोजिटो को ट्राई कर सकते है। इसको अधिकतर पार्टी में ही सर्व किया जाता है, लेकिन आज आप इसको घर पर ही ट्राई कर सकते है। जानिए कैसे शरीर को ठंडक देने वाली इस डिश को बनाया जा सकता है

सामग्री

1                   आम 10                 पुदीना पत्ती 1                   नींबू 2 टी स्पून         चीनी 1 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले एक ग्लास में नींबू के टुकड़े, पुदीना पत्तियां और चीनी डालें। इसे चमच से हल्का मसल लें ताकि फ्लेवर निकल आए।

स्टेप 2

अब इसमें आम का गुदा डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर ग्लास में बर्फ के टुकड़े भर दें।

स्टेप 3

इसके बाद थोड़ा पानी डालकर और एक बार हल्का हिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह मैंगो मोजिटो बनकर तैयार है, ऊपर से पुदीना पत्तियों और नींबू स्लाइस से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।