Makhane ki Kheer: महाशिवरात्रि व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा से भर देगी मखाने की खीर, सिर्फ 10 मिनट में करें तैयार

By Roshni Jaiswal 

February 25, 2025

कल 26 जनवरी को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के दिन आप भी व्रत रख रहे हैं तो व्रत के दौरान मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं। क्योंकि मखाने की खीर खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलेगी और इसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार करके खा सकते हैं। तो आईए जानते हैं सिर्फ 10 मिनट में मखाने की खीर बनाने की रेसिपी के बारे में

सामग्री

2 कप मखाना 1 लीटर दूध 2 चम्मच घी स्वादानुसार चीनी 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर 2 टेबलस्पून बादाम (कटे हुए) 1 टेबलस्पून काजू (कटे हुए) 1 टेबलस्पून पिस्ता (कटे हुए)

स्टेप 1

सबसे पहले गैस पर एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी गर्म हो जाए तो इसमें मखाना डालकर हल्का ब्राउन भूनकर एक प्लेट में निकाल लें। फिर इसी पैन में घी डालकर गर्म करें और ड्राई फ्रूट्स डालकर भून लें।

स्टेप 2

अब गैस पर एक गहरे तलवे वाले बर्तन या पैन में दूध डालकर उबालें। जब दूध में उबाल आए तो इसमें भूनें हुए मखाने डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3

जब मखाने पूरी तरह से गल जाए और खीर हल्की गाढ़ी हो जाए तो इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए लगातार चलाएं।

स्टेप 4

जब खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। जब चीनी घुल जाए हो जाए तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5

अब आपका मखाने की खीर बनकर तैयार है। इसे महाशिवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार में खाएं।