Jalebi: वीकेंड की सुबह को बनाएं स्पेशल, दही जलेबी के परफेक्ट नाश्ते के साथ

By Shivam Yadav

June 28, 2025

जलेबी, उत्तर भारतीयों की फेवरेट मिठाई है जिसे सुबह नाश्ते में दही के साथ ट्राई किया जाता है। वैसे तो ये मिठाई की दुकान पर आसानी से मिल जाती है लेकिन अगर आप इसको घर पर बनाना चाहते है तो आसानी से बना सकते है। दही के साथ जलेबी का सेवन आपके स्वाद मे चार चांद लगा देगा, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    मैदा 1/4 कप                 दही 2 कप                    घी 1 कप                    चीनी 1 कप                    पानी 1/2 टी स्पून             केसर

स्टेप 1

सबसे पहले मैदा और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। करीब छह से सात घंटे के लिए इसे रख दें।

स्टेप 2

जब बैटर गुदागुदा हो जाए, तो चाशनी तैयार करें। पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं। तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाशनी को गाढ़ा करें।

स्टेप 3

एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।

स्टेप 4

अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकालकर चाशनी में डालें। थोड़ी देर इन्हें चाशनी में भिगा रहने दें, फिर निकाल कर दही के साथ सर्व करें।