Veg Poha : वीकेंड की शाम को बनाएं और भी खुशनुमा इंदौरी पोहे के अद्भुत स्वाद के साथ

By Shivam Yadav

August 30, 2025

वेज पोहा एक ऐसी ब्रेकफास्ट डिश है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि ये शरीर को पोषण भी प्रदान करती है। वीकेंड की शाम को हर कोई एंजॉय करना चाहता है तो इस कड़ी में आप इंदौरी पोहे का स्वाद फैमिली के ले साथ ले सकते है। तो आइए जानते है इसको आप कैसे आसानी से बना सकते है

सामग्री

1 कप                   पोहा 1                         प्याज 1                        टमाटर 1                        हरी मिर्च 1/2 कप               मटर 1                        उबले आलू 1/2 चम्मच            सरसों के बीज 1/4 चम्मच            हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच            चीनी 1/2 चम्मच            नमक 1 टेबलस्पून           तेल

स्टेप 1

सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छलने में रख लें, ताकि वे नर्म हो जाएं।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें सरसों के बीज डालें और जब वे चटकने लगें, तो उसमें हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें उबले आलू और मटर डालें। हल्दी पाउडर, चीनी और नमक डालकर सब्ज़ियों को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें धोया हुआ पोहा डालें और अच्छे से मिला लें ताकि पोहा सब्ज़ियों में अच्छे से समा जाए। इसे 5 मिनट तक ढक कर पकने दें। ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमागरम पोहा सर्व करें।