Mango Shake Recipe: घर पर ही बनाएं बच्चों का पसंदीदा और स्वाद में लाजवाब मैंगो शेक

By Shivam Yadav

May 1, 2025

इस गर्मी के मौसम में अगर कोई फल जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो आम है, लेकिन अगर आप आम को खाकर बोर हो गए है तो आप मैंगो शेक को बनाकर इसका आनंद ले सकते है। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है, इसमें बर्फ के टुकड़े डालने पर ये बॉडी को ठंडक देता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आम                    2 दूध                      2 कप चीनी                    3 टेबल स्पून काजू                    2 बादाम                  1

स्टेप 1

सबसे पहले पके हुए आमों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

अब आम के टुकड़े, दूध, चीनी और बर्फ मिक्सर जार में डालें।

स्टेप 3

इसके बाद मिक्सर को 2 मिनट तक चलाकर सब कुछ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

स्टेप 3

इस तरह आपका मैंगो शेक बनकर तैयार है, इसे गिलास में डालें, ऊपर से काजू-बादाम से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।