Matar Chaat : अपनी शाम को बनाएं और भी खास, टेस्टी और चटपटी मटर चाट के साथ

By Shivam Yadav

August 22, 2025

शाम का नाश्ता चाट के बिना अधूरा सा लगता है अगर आप भी चाट खाने के शौकीन है तो घर पर बनाएं मटर से बनी चाट। इसको बनाने के लिए मटर को उबाल कर उसमें आलू और मसाले मिलाएं जाते है। इसको हरी चटनी के साथ खाने पर ये चाट और भी स्वादिष्ट लगती है। तो जान तो लीजिए कैसे आप इस चाट को घर पर बना सकते है

सामग्री

उबली हुई मटर             1 कप उबला आलू                 1 प्याज                         1 (बारीक कटा) टमाटर                       1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                    1 (कटी हुई) हरा धनिया                 1 टेबल स्पून चाट मसाला                1/2 टेबल स्पून भुना जीरा पाउडर         1/2 टी स्पून नींबू का रस                 1 टेबल स्पून नमक                         स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर          1/4 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले मटर को उबालकर सारा पानी निकाल लें और मटर को एक कटोरे में रखें।

स्टेप 2

इसके बाद उबली हुई मटर में कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 4

अब इसमें नींबू का रस निचोड़कर डालें, जिससे चाट में खट्टा-मीठा स्वाद आए। तैयार मटर चाट को एक सर्विंग प्लेट में रखें और हरे धनिए से सजा कर ठंडा-ठंडा परोसें।