By Shivam Yadav
March 12, 2025
1 कप दही 1 टी स्पून जीरा 1 टी स्पून अदरक 2 हरी मिर्च 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून हींग 1 टी स्पून धनिया पाउडर 1 टेबल स्पून तेल स्वादानुसार नमक
सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें, ताकि वह स्मूद हो जाए और उसमें कोई गाठें न रहें।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा और हींग डालें। जीरा चटकने के बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें और थोड़ा भूनें।
फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें। मसाले का तड़का तैयार करें।
अब फेंटी हुई दही को कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिला लें। दही अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसे हरे धनिए से गार्निश करके रोटी या चावल के साथ सर्व करें।