By Shivam Yadav
April 23, 2025
इडली 6 दही 1 कप नमक स्वादानुसार ताजा धनिया 1 टेबलस्पून प्याज 1 टमाटर 1 चाट मसाला 1/2 टीस्पून जीरा 1/2 टीस्पून
इडली को पहले से पकाकर ठंडा होने के लिए रख लें। दही को अच्छे से फेंट लें। अगर दही बहुत गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिला लें।
अब एक सर्विंग प्लेट में इडली रखें और ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें, ताकि इडली अच्छे से दही में भीग जाए।
इसके बाद नमक और चाट मसाला डालें। अगर आप चाहते हैं तो कुछ ताजे कटी हुई सब्जियाँ भी डाल सकते हैं।
अंत में ऊपर से ताजा धनिया और जीरा छिड़ककर गार्निश करें। दही इडली तैयार है, इसे तुरंत सर्व करें।