Sabudana Fries Recipe: बच्चों के लिए साबूदाने से बनाएं ये स्पेशल स्नैक्स, बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

By Roshni Jaiswal 

August 18, 2025

आप बच्चों के लिए स्नैक्स में कुछ स्पेशल बनाने का सोच रहे हैं तो आप बच्चों के लिए साबूदाने से ये स्पेशल स्नैक्स बना सकते हैं। जी हां, आप साबूदाना फ्राइज बनाकर अपने बच्चों को स्नैक्स में खिला सकते हैं। इसे खाने के बाद बच्चे बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे। तो आईए जानते हैं साबूदाना फ्राइज बनाने की इस आसान रेसिपी के बारे में

सामग्री

1 कप साबूदाना (भींगा हुआ) 2 उबले हुए आलू 1 प्याज (बारीक कटी हुई) 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटी हुई) 1/4 टीस्पून जीरा 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून चाट मसाला स्वादानुसार नमक

स्टेप 1

सबसे पहले उबले हुए आलू को छिलकर अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर भींगे हुए साबूदाने को अच्छी तरह से धो लें और इसका सारा पानी छान लें।

स्टेप 2

अब एक बड़े कटोरे में भींगे हुए साबूदाने, मैश किया आलू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें साबूदाने के मिश्रण को फिंगर्स की आकार में बनाकर तेल में डालकर क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

स्टेप 4

जब फ्राइज क्रिस्पी का गोल्डन ब्राउन फ्राई हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब आपका साबूदाना फ्राइज बनकर तैयार है। इसे सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें।