Rakshabandhan Special:  इस रक्षाबंधन को बनाएं और भी खास, दूध और लौकी से बनी मिठास के साथ

By Shivam Yadav

August 5, 2025

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के अटूट बंधन का त्यौहार है, इस त्यौहार आप मिठाई में कुछ स्पेशल और घर की बनी मिठाई खाना चाहते है तो लौकी से बनी मिठाई को ट्राई कर सकते है। तो आइए जानते है इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

लौकी                       1 कप दूध                          1 लीटर चीनी                        1/2 कप इलायची पाउडर           1/2 टी स्पून बादाम                        6 काजू                         10 पिस्ता                        2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी को छीलकर बीज निकालें और कद्दूकस कर लें। फिर थोड़ा सा घी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर भून लें।

स्टेप 2

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें और जब वो उबलने लगे तो आँच धीमी कर दें। भुनी हुई लौकी को उबलते दूध में डालें और  अच्छे से मिक्स हो जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए।

स्टेप 3

अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें, 5 मिनट और पकाएं ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए।

स्टेप 4

इस तरह लौकी से बनी खीर बनकर तैयार है, इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और खीर को ठंडी करके सर्व करें।