Iftar Party: इस इफ्तार पार्टी को बनाएं और भी स्पेशल तो मेनकोर्स में शामिल करें कश्मीर का फेमस रोगन जोश

By Shivam Yadav

March 25, 2025

अगर आप घर में अपने दोस्तों को इफ्तारी पार्टी में बुलाना चाहते है और कुछ स्पेशल खिलाना चाहते है तो आप कश्मीर का फेमस रोगन जोश मटन खिला सकते हैं ये बहुत टेस्टी डिश है, खासकर मटन खाने के शौकीन के शौकीन लोगो के लिए

सामग्री

मटन                  500 ग्राम प्याज                  2 (बारीक कटे) टमाटर                2 मिर्च पाउडर         2 टी स्पून हल्दी पाउडर        ½ चमच दही                  2 टेबल स्पून लौंग                 4 इलायची            3 दारचीनी            1 इंच टुकड़ा गरम मसाला       1 टी स्पून जीरा पाउडर       1 टी स्पून नमक                स्वादानुसार तेल                  2 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। उसमें लौंग, इलायची और दारचीनी डालकर तड़का लगाएं। फिर, बारीक कटी हुई प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद मटन के टुकड़ों को कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिला कर 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक मटन का रंग बदलकर हल्का ब्राउन न हो जाए।

स्टेप 3

अब कश्मीरी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें। इसे अच्छे से मटन के साथ मिला लें और मसाले अच्छी तरह से भूनने दें। टमाटर का प्यूरी डालें और 5 मिनट तक पकाएं। फिर दही डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब पानी डालें और मटन को नरम होने तक पकने दें। जब मटन पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। कश्मीरी रोगन जोश तैयार है। रोटी, नान या चावल के साथ गरमागरम परोसें।