By Roshni Jaiswal
May 14, 2025
गर्मियों में कच्चे आम से आम पन्ना बनाकर अपने परिवार के साथ जरूर पिएं। क्योंकि आम पन्ना पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मियों में आप कच्चे आम का रसम भी बनाकर खा सकते हैं। कच्चे आम का रसम बच्चे और बड़े दोनों बड़ी चाव से खाएंगे।
गर्मियों में आप कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंजी बना सकते हैं। कच्चे आम की लौंजी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे रोटी और पराठे के साथ खूब पसंद किया जाता है।
आलू और पनीर का पराठा तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन इस बार आप कच्चे आम का पराठा बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें। यह पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
कच्चे आम से आप बच्चों के लिए घर पर ही जैम बना सकते हैं। ये जैम बच्चों को बहुत पसंद आएगा और इसे बच्चे बड़ी चाव से खाएंगे।