Navratra Special: व्रत में बनाएं सबसे यूनिक और एनर्जेटिक खीरे से बना चीला

By Shivam Yadav

April 2, 2025

वैसे आपने कई तरह का चीले का स्वाद लिया होगा लेकिन आज व्रत के फलाहार में आप खीरे का चीला ट्राई कर सकते है। खीरे से बहुत टेस्टी चीला बनाया जा सकता है, जो बाकी सभी तरह के चीले से स्वादिष्ट होगा और इसको बनाना भी आसान है। तो जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1                                खीरा (कद्दूकस) 1/2 कप                       दही 1/2 कप                       चावल का आटा 1/2 कप                       साबूदाने पाउडर टी स्पून                        काली मिर्च स्वादानुसार                   सेंधा नमक 1 टी स्पून                    हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 टी स्पून                    अदरक 1 टेबल स्पून                हरा धनिया 2 टेबल स्पून                देसी घी

स्टेप 1

सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा और साबूदाना का पाउडर और लें और अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 2

इसमें दही, काली मिर्च, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। इस बैटर में हल्का सा पानी मिला लें। इसमें कददूकस किया हुआ खीरा मिक्स करें।

स्टेप 3

इसके बाद एक पैन को गरम करें, इस पर घी लगाएं और अब करछी में बैटर भरकर फैलाएं, इस पर घी छिड़के और ढक्कन लगाकर पकाएं।

स्टेप 4

अब चीला को दूसरी तरफ से भी सेंके और इसे धनिए की चटनी के साथ परोसें।