Paneer Lababdar: ऐसी बारिश में बनाएं मसालों की बारिश में भीगा टेस्टी पनीर लबाबदार

By Shivam Yadav

July 25, 2025

पनीर लबाबदार, पनीर की ऐसी डिश है जिसे टमाटर और काजू की प्युरी को मिलकर बनाया जाता हैं। इसका स्वाद थोड़ा तीखा और थोड़ा मीठा होता है, जिसे नॉन या तंदूरी रोटी के साथ खाने पर इसके स्वाद ने बढ़ोत्तरी हो जाती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पनीर                     250 ग्राम प्याज                     1 (बारीक कटा) टमाटर                    2 हरी मिर्च                  2 अदरक लहसुन पेस्ट  1 टी स्पून क्रीम                      3 टेबल स्पून दूध                       1/4 कप गरम मसाला            1/2 टी स्पून धनिया पाउडर         1/2 टी स्पून जीरा                      1/2 टी स्पून नमक                     स्वादानुसार तेल                       2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालकर तड़कने दें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद प्याज भून जाने के बाद, टमाटर का प्यूरी डालें और उसे अच्छे से पका लें। अब इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर 5 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें दूध और क्रीम डालकर अच्छे से मिला लें। मसाला गाढ़ा होने तक पकाएं।

स्टेप 4

अंत में पनीर के टुकड़े डालकर हल्का सा मिलाएं ताकि पनीर मसाले में अच्छे से लिपट जाए, अब हरे धनिये से सजा कर गरमागरम पनीर लबाबदार सर्व करें। इसे रोटी, नान या पुलाव के साथ परोसें।