Moong Dal Cutlet: संडे को बनाएं स्वाद और प्रोटीन से भरपूर टेस्टी मूंग दाल कटलेट

By Shivam Yadav

January 26, 2025

कटलेट तो लगभग हर घर में पसंद किया जाता है लेकिन कुछ लोगों को आलू तो कुछ लोगों को किसी और चीज से बना कटलेट पसंद होता है। आज हम आपके लिए लाएं है मूंग दाल से बना स्वादिष्ट कटलेट, इसको खाने के बाद आप बाकी कटलेट के स्वाद भूल जायेंगे। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

हरा मूंग                  1 कप (भीगा हुआ) पोहा                      1 कप प्याज                     1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                 2 (बारीक कटी) अदरक                   1 इंच टुकड़ा धनिया पाउडर          ½ कप बेसन                      2 टेबल स्पून जीरा पाउडर             1 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार तेल                        3 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले हरी मूंग दाल को रात भर या 5 घंटे के लिए भिगो दें। पानी निकाल दें और मूंग को दरदरा पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब पोहा को पानी से धोकर छान लें।

स्टेप 2

अब बेसन को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक वह हल्का भूरा न हो जाए और उसमें से खुशबू न आने लगे।

स्टेप 3

एक बड़े कटोरे में हरी मूंग का पेस्ट, पोहा, बेसन, प्याज, मिर्च, अदरक और धनिया मिलाएं। इसके बाद सभी मसाले मिला लें, सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ।

स्टेप 4

इसके बाद मिश्रण से गोल आकार टिक्की बनाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तल लें। कटलेट को हरी चटनी या केचप के साथ गरमागरम परोसें।