Mahashivratri Special: इस महाशिवरात्रि व्रत के फलाहार में बनाएं शकरकंद से बना टेस्टी हलवा

By Shivam Yadav 

February 21, 2025

शिवरात्रि पर महादेव का भोग लगाना हो या फलाहार  करना हो तो आप शकरकंद से बना हलवा ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, और ये व्रत के लिए बेस्ट फलाहार है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

5                            शकरकंद 1 कटोरी                   गुड़ 4 चम्मच                   घी 4                          इलायची पाउडर 1 चुटकी                   केसर 12                        काजू (कटे हुए) 1 कप                    मलाई दूध

स्टेप 1

अब सबसे पहले शकरकंद को उबाल कर रख लें। इसके थोड़ा ठंडा होने पर छिल कर और अच्छे से मैश कर के रख लें।

स्टेप 2

अब एक पैन लें और उसमें घी डालें। घी थोड़ा सा ज्यादा ही डालें। उसमें काजू और केसर डालें। इसके थोड़ी देर बाद मैश किया हुआ शकरकंद डाल दें।

स्टेप 3

अब दूसरी तरफ गर्म पानी करें और उसमें  इलायची पाउडर और एक कटोरी गुड़ डालें और चाशनी बनाएं। अब जब लगने लगे कि शकरकंद का रंग बदल रहा है तो इसमें 1 कप मलाई या दूध मिलाएं।

स्टेप 4

अब इस पर गुड़ की चाशनी डालकर सबको एक साथ अच्छे से पकाएं। इस तरह हलवा बनकर तैयार है, उसमे ड्राई फ्रूट्स डालकर, सर्व करें।