Masala Arbi: संडे को बनाएं और भी स्पेशल  सीजनल डिश मसाला अरबी के साथ

By Shivam Yadav

April 27, 2025

इस मौसम में क्या बनाया जाए ये एक बड़ी समस्या है, इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम लाए है चटपटी मसाला अरबी की डिश। इसको बनाना बेहद आसान है, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

अरबी( उबली हुई)           500 ग्राम सरसो का तेल                2 टेबल स्पून हींग                             ½ टी स्पून अजवाइन                      1 टी स्पून हल्दी पाउडर                  1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर            ½ टी स्पून धनिया                         2 टी स्पून हरी मिर्च                      2 नमक                          स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले उबली हुई अरबी को काट ले। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और  फिर इसमें हींग और अजवाइन डाल कर भूनें। फिर इसमें हल्दी डालकर अरबी डालें।

स्टेप 2

अब अरबी को भूनते हुये इसमें लाल मिर्च पाउडर व धनिया पाउडर डाल कर मिलाए। हरी मिर्च को भी डालें। अरबी में मसाले और नमक डालकर भून लें।

स्टेप 3

अब कडाही में 1/2 गिलास पानी डाल कर मिलाए। इससे सब्जी में मसाले अच्छे से मिल जाता है, बिना ढके सब्जी को 10 मिनट तक पकाए।

स्टेप 4

जब सब्जी बन जाये तो गैस बन्द कर लें। ऊपर से हरा धनिया डाल लें। तैयार मसाला अरबी को पूडी, पराठा या रोटी के साथ सर्व करें।