By Roshni Jaiswal
June 4, 2025
2 टमाटर 10 पुदीने की पत्तियां 2 टेबलस्पून हरा धनिया 4 हरी मिर्च (कटी हुई) 7 लहसुन कलियां 1/2 इंच अदरक 1/2 नींबू का रस 1/4 टीस्पून सरसों का तेल स्वादानुसार नमक
सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धो लें और इसे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद हरा धनिया को अच्छी तरह से धोकर काट लें।
अब एक मिक्सी जार में टमाटर, पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक और नमक डालकर इसे महीन पीस लें।
इसके बाद इस पिसे हुए चटनी को एक कटोरी में निकाल लें। फिर इसमें सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका टमाटर की चटपटी चटनी बनकर तैयार है। इसे खाने और स्नैक्स के साथ सर्व करें।