Kadai Mushroom : डिनर में बनाएं तंदूरी स्टाइल में बना मसालेदार कढ़ाई मशरूम

By Shivam Yadav

July 25, 2025

कढ़ाई मशरूम, पंजाबी स्टाइल में बनी एक चटपटी डिश है जिसमें मशरूम को शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर के मिलाकर कढ़ाई में बनाया जाता है। यह कढ़ाई मशरूम की डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मशरूम                     200 ग्राम शिमला मिर्च               1 (कटी हुई) टमाटर                      2 प्याज                       1 (बारीक कटी) अदरक-लहसुन पेस्ट     1 टी स्पून तेल                          2 टेबल स्पून धनिया पाउडर            1 टी स्पून लाल मिर्च                  1 टी स्पून गरम मसाला               1 टी स्पून नमक                        स्वादानुसार

स्टेप 1

एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें। उसमें मशरूम और शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

उसी कड़ाही में थोड़ा और तेल डालें। प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (मसाले, नमक) मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 4

अब पहले से भुने हुए मशरूम और शिमला मिर्च इस मसाले में मिलाएं। और धीमी आंच पर पकाएं ताकि सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए। अंत में हरा धनिया डालकर गरमागरम कढ़ाई मशरूम रोटी या पराठे के साथ परोसें।