Green Onion Dish : सर्दियों के मौसम में बनाएं हरे प्याज की चटपटी और मसालेदार सब्जी

By Shivam Yadav

February 12, 2025

वैसे तो प्याज सिर्फ सब्जी में पड़ता है जिससे उसका टेस्ट अच्छा हो जाता है, या फिर प्याज को आप सलाद में ट्राई कर सकते है। लेकिन आज हम आपको बताते है हरे प्याज से बनी स्वादिष्ट सब्जी के बारे में, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

हरी प्याज                   1 गड्डी तेल                          1 टेबलस्पून जीरा                         1 टीस्पून हल्दी पाउडर               1/2 टीस्पून धनिया पाउडर              1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर         1/2 टीस्पून नमक                         स्वादानुसार हरा धनिया                  गार्निश के लिए

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, उसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें।

स्टेप 2

अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। कुछ सेकंड के लिए मसालों को भूनें।

स्टेप 3

अब कटी हुई हरी प्याज डालें और अच्छे से मिला लें। इसको  तक पकने दें, ताकि प्याज नरम हो जाए।

स्टेप 4

अंत में स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छे से मिला लें। फिर कुछ देर तक पकने दें ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से प्याज में समा जाएं, हरी धनिया से गार्निश करें और इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।