Chana Masala Recipe: इस सीक्रेट पंजाबी रेसिपी से बनाएं स्पाइसी चना मसाला

By Roshni Jaiswal 

February 5, 2025

चना मसाला तो आपने कई तरह के खाए होंगे। लेकिन इस बार आप इस सीक्रेट पंजाबी रेसिपी से स्पाइसी चना मसाला बनाकर छोले भटूरे और चावल के साथ खा सकते हैं। पंजाबी चना मसाला खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं और इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चना मसाला बनाने की इस सीक्रेट पंजाबी रेसिपी के बारे में

सामग्री

2 कप काबुली चना 1 प्याज बारीक (कटा हुआ) 2 टमाटर प्यूरी 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन पेस्ट 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटी हुई) 2 तेजपत्ता 1 टीस्पून जीरा 2 टेबलस्पून तेल मसाले के लिए 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर 1 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर 1 टेबलस्पून अमचूर पाउडर 1 टीस्पून काला नमक सेंधा नमक 1 टीस्पून अनारदाना पाउडर स्वादानुसार नमक

स्टेप 1

सबसे पहले काबुली चना को पानी में भिगोकर रातभर रख दें। फिर सुबह में भीगे हुए काबुली चना को धोकर एक प्रेशर कुकर में डालें। फिर इसमें जरूरत अनुसार पानी और आधा चम्मच नमक डालें

स्टेप 2

अब कुकर का ढक्कन बंद करके 7 सिटी लगा लें। जब कुकर में 7 सिटी लग जाए तो आंच धीमी करके 10 मिनट और पका लें। फिर गैस को बंद कर दें और कुकर को अलग रख दें।

स्टेप 3

इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, तेजपत्ता और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। फिर इसमें प्याज डालकर भूनें। प्याज भून जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर 2 मिनट भूनें।

स्टेप 4

2 मिनट के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर और काला नमक या सेंधा नमक डालकर 7 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें।

स्टेप 5

7 मिनट के बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और अनारदाना पाउडर डालकर मिला लें और इसे 4 मिनट तक पका लें।

स्टेप 6

अब इन मसालों में उबले हुए काबुली चने,  स्वादानुसार नमक और थोड़ा उबले हुए चने का पानी डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। फिर कढ़ाई को ढक्कन से ढककर 30 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 7

30 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें और हरा धनिया से चना मसाला को गार्निश कर लें। अब आपका पंजाबी स्टाइल चना मसाला बनकर तैयार है। इसे छोले भटूरे और चावल के साथ सर्व करें।