Moong Dal Tikki : शाम के नाश्ते में बनाएं चटपटा और सेहत के अनुकूल मूंग दाल से बनी टिक्की

By Shivam Yadav

May 1, 2025

शाम को चटपटा खाने का मन होता है तो हम अमूमन आलू की बनी टिक्की का स्वाद लेते है, लेकिन आज घर पर ही बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल से बनी टिक्की, इसका चटपटा स्वाद तीखा खाने वालों की पहली पसंद है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पीली मूंग दाल              1 कप प्याज                         1 (बारीक कटा) हरी मिर्च                     2 (बारीक कटी) अदरक                       1 (कद्दूकस किया) जीरा पाउडर                1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर                ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर          ½ टी स्पून नमक                         स्वादानुसार तेल                           2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धुलकर, दाल को लगभग 3 घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगो दें। अब दाल को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें।

स्टेप 2

एक कटोरी में पिसी हुई मूंग दाल को बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ मिलाए।

स्टेप 3

अब मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लें और उसे गोल आकार देकर, उसे थोड़ा चपटा करें। एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें हल्का तलने के लिए थोड़ा सा तेल डालें।

स्टेप 3

अंत में टिक्कियों को हर तरफ से लगभग 5 मिनट तक पकाएं जब तक कि वे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं। अब आप इसे हरी और लाल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं