Sunday Special : शाम के नाश्ते में बनाएं साउथ इंडिया का फेमस पनीर डोसा, सांभर के साथ लें स्वाद

By Shivam Yadav

June 1, 2025

डोसा, साउथ इंडिया की एक पारंपरिक डिश है जिसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाता है। आप भी शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते है पनीर से बना डोसा। इसको कुछ यूं बनाया जा सकता है जिससे आप रेस्टोरेंट वाले डोसे का स्वाद भूल जायेंगे। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

डोसा बैटर पनीर                     100 ग्राम प्याज                     1 टमाटर                    1 हरी मिर्च                  1 अदरक                   1 इंच धनिया पत्तियां          1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर           1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर      1/2 टीस्पून गरम मसाला            1/2 टीस्पून तेल                        2 टेबलस्पून नमक                     स्वादानुसार

स्टेप 1

एक पैन में तेल गरम करें। इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें। फिर इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 2

अब इस मिश्रण में कद्दूकस किया पनीर डालें और अच्छे से मिक्स करें। नमक और धनिया पत्तियां डालकर पकाएं। पनीर मसाला तैयार है।

स्टेप 3

अब तवा गरम करें और उसे हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब डोसा बैटर डालें और उसे तवे पर गोल आकार में फैलाएं। डोसा को थोड़ा क्रिस्पी होने तक सेंकें।जब डोसा क्रिस्पी हो जाए, तब उसके बीच में तैयार पनीर मसाला डालें और उसे समतल करके थोड़ा दबाएं।

स्टेप 4

अंत में डोसा को चारों ओर से मोड़कर रोल करें या फोल्ड करें। इसे दो से तीन हिस्सों में काट सकते हैं। पनीर मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ गरमागरम परोसें।