Matar mushroom: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी मटर मशरूम

By Shivam Yadav

July 16, 2025

मशरूम, वेजिटेरियन लोगों को उतना ही पसंद होता है जितना नॉन वेज खाने वालों को चिकन। लेकिन अगर इस बारिश के मौसम में मशरूम की स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते है तो मटर मशरूम को ट्राई कर सकते है

सामग्री

2 कप              मटर 2 कप              मशरूम 1                   प्याज 1                   टमाटर 1                   हरी मिर्च 1 टी स्पून        अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून     हल्दी पाउडर 1 टी स्पून        लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून         धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून      गरम मसाला स्वादानुसार       नमक 2 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसे 1-2 मिनट तक भूनें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब टमाटर डालकर पका लें, फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को तेल छोड़ने तक भूनें। अब कटे हुए मशरूम डालें और उसे अच्छे से मिला कर 5 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3

फिर मटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं, और पानी डालने की जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर ढककर 5 मिनट और पकने दें।

स्टेप 4

आखिरी में गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। अब आपका मटर मशरूम तैयार है।