Hyderabadi Paneer: डिनर में घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी हैदराबादी पनीर

By Shivam Yadav

March 1, 2025

वैसे तो आपने पनीर की कई तरह की डिश ट्राई की होंगी लेकिन आज हम आपको बताते है हैदराबादी पनीर की नई डिश के बारे में, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसको खाने के बाद आप बाकी सभी तरह के पनीर की डिश को खाना भूल जायेंगे। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

पनीर                         250 ग्राम प्याज                        1 टमाटर                       2 (बारीक कटे) हरी मिर्च                    2 अदरक-लहसुन पेस्ट     1 टी स्पून दही                          2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर             1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर        1 टी स्पून धनिया पाउडर            1 टी स्पून गरम मसाला             1/2 टी स्पून तेल                         2 टेबल स्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       1/2 कप

स्टेप 1

सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। फिर इन्हें निकालकर किनारे रख लें।

स्टेप 2

अब उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट भूनें।

स्टेप 3

इसके बाद कटे हुए टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करें और 3 मिनट तक पकने दें। दही से मसाला गाढ़ा होगा।

स्टेप 4

अब इस मिश्रण में पानी डालकर उबालने दें, उसमें तला हुआ पनीर डालें और अच्छे से मिला लें। आख़िर में गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ी देर पकने दें। हरा धनिया डालकर गार्निश करें।