Medu Vada : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा मेदू वड़ा, सांभर के साथ आएगा दोगुना स्वाद

By Shivam Yadav

July 12, 2025

अगर साउथ इंडियन डिश खाने का मन है लेकिन इडली और डोसे से बोर हो गए है तो मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते है। यह बाहर से कुरकुरा होता है और अंदर से नरम। इसको नारियल चटनी के साथ खाने पर इसके स्वाद में चार चांद लग जाते है। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

धुली उड़द दाल               1 कप अदरक                         1 टेबल स्पून धनिया पत्‍ती                   1 टेबल स्पून हरी मिर्च                        3 काली मिर्च पाउडर            ½ टी स्पून हींग                              ½ टी स्पून नमक                             स्‍वादानुसार तेल                               1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले उड़द की दाल को पानी में भिगो लें।अब दाल में काली मिर्च, हींग और नमक डालें। इस मिश्रण को मिक्‍सर ग्राइंडर में पीस लें और एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करें।

स्टेप 2

अब आप इस पेस्‍ट में हरी मिर्च, धनिया पत्‍ती और बारीक कटी हुई अदरक डालें। साथ ही पेस्‍ट को अच्‍छे से फेंट लें।अब कढ़ाई में तेल गरम करें और वड़े बनाएं।

स्टेप 3

इसके बाद वड़े को पहले तेज आंच पर और बाद में धीमी आंच पर तलें। हल्‍का भूरा होने पर वड़े को कढ़ाही से निकाल कर टिशु पेपर पर रख लें

स्टेप 4

इस तरह आपके मेदू वड़ा बनकर तैयार है, आप इसे सांभर और चटनी के साथ सर्व कर सकते है ।