Chicken Burger: इस वीकेंड घर पर बनाएं रेस्तरां जैसा चिकन बर्गर, मेहमानवाजी के लिए परफेक स्नैक

By Shivam Yadav

February 1, 2025

बर्गर का नाम सुनते है सभी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन आज वीकेंड पर आप घर पर मेहमानों के लिए चिकन से बना बर्गर खिला सकते है। इसको सॉस के साथ खाने पर, इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए कैसे इसको आसानी से बना सकते है

सामग्री

चिकन (बोनलेस)         250 ग्राम बर्गर बन्स                   2 प्याज                        1 (बारीक कटे) टमाटर                      1 (बारीक कटे) लेटस पत्तियां               2 धनिये की पत्तियां         1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर         ½ टी स्पून धनिया पाउडर             1 टी स्पून गरम मसाला               ½ टी स्पून नमक                       स्वादानुसार तेल                          2 टेबल स्पून मेयोनेज़                     3 टेबल स्पून सॉस                         1 टी स्पून

स्टेप 1

एक बाउल में बारीक कटे हुए चिकन, लहसुन, अदरक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालें। इन्हें अच्छे से मिला कर चिकन मिश्रण को 2-3 मिनिट के लिए मिक्स करें। फिर इस मिश्रण से छोटे पैटी बना लें।

स्टेप 2

एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। चिकन पैटी को पैन में डालकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।

स्टेप 3

अब बर्गर बन्स को बीच से काट लें और पैन में हल्का सा टोस्ट करे। एक बर्गर बन्स के नीचे मेयोनेज़ या सॉस लगाएं। फिर बर्गर पैटी रखें।

स्टेप 4

इसके ऊपर ताजे प्याज, टमाटर और लेटस की पत्तियां रखें। चाहें तो थोड़ा और सॉस डाल सकते हैं। बर्गर के ऊपर दूसरा बन्स लगाकर हल्का दबाएं और गरमागरम सर्व करें।