Suji Chilla : सुबह के नाश्ते में बनाएं जल्दी से बनने वाला सूजी चीला

By Shivam Yadav

February 15, 2025

चीला वैसे तो सभी को पसंद आता है लेकिन अगर आपको सुबह जल्दी है तो भी हमारे द्वारा बताई विधि से आप आसानी से सूजी चीला ट्राई कर सकते है। चीला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप              सूजी (रवा) 1/4 कप           बेसन 1/4 कप           दही 1/4 कप           पानी 1                    प्याज 1                   शिमला मिर्च 1                   हरी मिर्च 1/2 चमच         हल्दी पाउडर 1/2 चमच         जीरा 1/4 चमच         लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार        नमक 1 टेबलस्पून        तेल

स्टेप 1

एक बर्तन में सूजी, बेसन, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल को अच्छे से मिक्स करें ताकि गांठें न रहें।

स्टेप 2

अब तैयार घोल में बारीक कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और जीरा डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद तवे को गरम करके थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म होने पर उसमें घोल का एक बड़ा चमच डालें और हल्के से फैलाएं ताकि चिला चपटी और समान आकार का बने।

स्टेप 4

अब चिला को एक तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें, फिर पलट कर दूसरी तरफ भी सेंकें। तैयार सूजी चिला को गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।