Dahi Idli : सुबह के नाश्ते में बनाएं जल्दी से बनने वाली दही इडली, दिनभर आपको रखे फ्रेश

By Shivam Yadav

March 25, 2025

इडली अब सिर्फ साउथ इंडियन डिश नहीं बल्कि यूनिवर्सल डिश है, कई अलग तरह की इडली खाकर अगर आप कुछ नए तरह की इडली खाने के बारे में सोच रहे है तो दही से बनी इडली ट्राई कर सकते है। जानिए दही इडली बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

इडली                     6 दही                       1 कप नमक                     स्वादानुसार ताजा धनिया            1 टेबलस्पून प्याज                     1 टमाटर                    1 चाट मसाला            1/2 टीस्पून जीरा                     1/2 टीस्पून

स्टेप 1

इडली को पहले से पकाकर ठंडा होने के लिए रख लें। दही को अच्छे से फेंट लें। अगर दही बहुत गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिला लें।

स्टेप 2

अब एक सर्विंग प्लेट में इडली रखें और ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें, ताकि इडली अच्छे से दही में भीग जाए।

स्टेप 3

इसके बाद नमक और चाट मसाला डालें। अगर आप चाहते हैं तो कुछ ताजे कटी हुई सब्जियाँ भी डाल सकते हैं।

स्टेप 4

अंत में ऊपर से ताजा धनिया और जीरा छिड़ककर गार्निश करें। दही इडली तैयार है, इसे तुरंत सर्व करें।