Suji Idli : ब्रेकफास्ट में बनाएं जल्दी से बनने वाली और टेस्टी सूजी इडली

By Shivam Yadav

July 26, 2025

इडली तो कई तरह की खाई होगी लेकिन आज ऐसी इडली बनाएं जो न सिर्फ स्वाद में परफेक्ट हो बल्कि वो शरीर के लिए भी फायदेमंद हो। तो आज आप सूजी से बनी इडली को ट्राई कर सकते है। सांभर के साथ खाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

सूजी                           2 कप तेल                           2 टेबल स्पून लाल मिर्च (खड़ी)          2 कढ़ी पत्ता                    5 राई                            1 टी स्पून दही                            ½ कप नमक                         1 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर उसको धीमी आंच पर गर्म करें और फिर मिर्च और राई के दाने डालें, इसके बाद पैन में सूजी डालकर भून लें।

स्टेप 2

इसके बाद सूजी के भूंज जाने के बाद इसको ठंडा कर लें और फिर इसमें दही मिलाकर इसको अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब इस मिश्रण में नमक मिलाकर इसको 2 घंटे के लिए रख दें। अब इसको इडली मेकर में डाल दें और थोड़ी देर के लिए भाप में बनाए।

स्टेप 4

इस तरह सूजी इडली बन कर तैयार हो गई, इसे आप सांभर या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते है।।