Pesarattu Dosa : घर पर  बनाएं पेसारट्टू डोसा, और भूल जाएं मसाला डोसा

By Shivam Yadav

July 31, 2024

पेसारट्टू हरे मूंग की दाल से बनाया जाता है, जिसे स्नैक और ब्रेकफास्ट में किसी भी समय खाया जा सकता है। आंध्र स्टाइल में यह बना डोसा आपको जरूर पसंद आएगा। तो जब भी आपका कुछ अलग खाने का मन करें तो इसे ट्राई करें। आइए जान लीजिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल                 2 कप (धुली) चावल                    ½ कप हरी मिर्च                 2 (बारीक कटी) हींग                       ¼ टी स्पून नमक                     स्वादानुसार प्याज                     1 (बारीक कटा) टमाटर                   1 (बारीक कटा) तेल                       1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले दाल को 2 घंटे के लिए भिगो दें, इसके बाद दाल को पानी से निकालकर पीस लें।

स्टेप 2

अब हरी मिर्च, नमक, धनिया, प्याज डालकर अच्छे से पीसें। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

स्टेप 3

अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा पानी डालें। फिर उस पर मिश्रण डालें और फैला लें। जब मिश्रण तवे से अपनी जगह छोड़ दें, तो किनारों पर तेल डालें और थोड़ा-सा डोसे के ऊपर डालें।

स्टेप 4

जब सिक जाए तो उसे तवे से उतार लें। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।