Aloo Kadhi : दही और आलू से बनाएं लंच के लिए परफेक्ट और टेस्टी आलू कढ़ी

By Shivam Yadav 

May 11, 2025

बेसन के पकौड़े से बनी कढ़ी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन आज लंच में बनाएं आलू से बनी खट्टी खट्टी कढ़ी। इसको चावल के साथ खूब पसंद किया जाता है। ये बहुत जल्दी से बनने वाली एक टेस्टी डिश है। तो आइए जानते है कैसे इसको आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री

आलू                           500 ग्राम सेंधा नमक                    स्वादानुसार मिर्च पाउडर                  ½ टी स्पून सिंघाड़ा आटा                ½ कप तेल                            1 कप दही                            ½ कप कढ़ी पत्ता                    1 जीरा                          ½ टी स्पून लाल मिर्च                    2 (साबुत) अदरक                       1 टेबल स्पून धनिया पाउडर              1 टी स्पून हरा धनिया                   1 टेबल स्पून

स्टेप 1

आलू के साथ आधा छोटा चम्मच नमक, मिर्च पाउडर और सिंघाड़े का आटा मिला लें। गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।करीब ¼ बैटर अलग निकालकर साइड रक दें और बाकी के बैटर से पकौड़ियां तैयार करें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गर्म करें। गोल पकौड़ी डालकर फ्राई कर लें। जब ये भूरे रंग की हो जाए, तो इन्हें पेपर पर निकाल लें।अब साइड निकाले बैटर में दही और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। स्मूद बैटर बना लें।

स्टेप 3

एक भारी पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालें। उसमें कढ़ी पत्ता, जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएंजब ये गाढ़े होने लगे, तो इसमें दही डालकर तैयार किया बैटर, नमक और धनिया पाउडर मिलाएं।

स्टेप 4

एक बार उबाल लें, आंच को हल्का कर दें। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पकौड़ी डालें। थोड़ी देर के लिए हल्की आंच पर पकाएं। बन जाने के बाद इसके ऊपर हरा धनिया डालकर सर्व करें।