Sheetla Ashtami 2025: शीतला अष्टमी पर इन 5 ठंडे और मीठे पकवान का भोग लगाकर मां शीतला को करें प्रसन्न

By Roshni Jaiswal 

March 21, 2025

22 मार्च को शीतला अष्टमी है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए ठंडे, मीठे और बासी खाने का भोग लगता है। क्योंकि मां को ठंडे, मीठे और बासी खाने बहुत प्रिय है। तो आप भी इस शीतला अष्टमी पर इन 5 ठंडे और मीठे पकवान का भोग लगाकर मां शीतला को प्रसन्न कर सकते हैं। ये भोग मां शीतला को बहुत प्रिय है। तो आईए जानते हैं भोग में लगाए जाने वाले इन 5 ठंडे और मीठे पकवान के बारे में

गुलगुला

शीतला अष्टमी पर आप गुलगुला का भोग लगाकर मां शीतला को प्रसन्न कर सकते हैं। गुलगुला मां शीतला को बहुत पसंद है।

मीठे चावल

शीतला अष्टमी पर आप मां शीतला के पसंदीदा मीठे चावल का भोग लगा सकते हैं। क्योंकि मां को मीठे चावल बहुत पसंद है। इससे मां आपसे अति प्रसन्न होंगी।

दही

शीतला अष्टमी पर आप ठंडे और मीठे में दही का भोग लगाकर मां शीतला को प्रसन्न सकते हैं। क्योंकि दही भी मां के प्रिय भोगों में से एक है।

रबड़ी

शीतला अष्टमी के दिन आप मां को मीठे में रबड़ी का भोग लगा सकते हैं। रबड़ी का भोग लगाने से मां आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी।

चूरमा

शीतला अष्टमी पर आप मां शीतला को चूरमा का भी भोग लगा सकते हैं। चूरमा को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।