By Shivam Yadav
February 6, 2025
मेथी 1 कप हरे मटर 1 कप क्रीम 1/4 कप प्याज 1 टमाटर 1 अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चमच हरी मिर्च 1 (कटी हुई) हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच गरम मसाला 1/2 चम्मच नमक स्वादानुसार तेल 2 टेबल स्पून
एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें मेथी डालकर हल्का भून लें। फिर हरे मटर डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
अब कढ़ाई में बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। अब हल्दी, धनिया पाउडर, और नमक डालें।
अंत में क्रीम डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब गरम मसाला डालें और 1-2 मिनट तक पकने दें। गरमागरम मेथी मटर मलाई तैयार है, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।