Gobhi Paratha: सर्दी की सुबह नाश्ते में बनाइए हल्का गोभी से बना है पराठा

By Shivam Yadav

November 28, 2024

सर्दियों के मौसम में पराठे खाने का बहुत मन करता है। चटनी और दही के साथ पराठे का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। भारतीय घरों में पराठे कई तरह से बनाए जाते हैं, लेकिन गोभी के पराठे की बात ही कुछ और है। कुछ लोगों को गोभी काफी पसंद होती हैं, ऐसे में वो इसकी सब्जी बनाने के अलावा पराठे में स्टफ करके खाना काफी पसंद करते हैं।

सामग्री

गोभी                    1 कप गेहूं का आटा          2 कप हरा धनिया             2 टेबल स्पून हरी मिर्च                1 अदरक                 1 इंच टुकड़ा जीरा                    1/2 टी स्पून अजवाइन              1/2 टी स्पून नमक                   स्वादानुसार तेल                     4 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें। उसमें नमक, अजवाइन, और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। इसे कुछ देर ढक कर रख दें।

स्टेप 2

एक कटोरी में कद्दूकस की हुई गोभी, हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, और जीरा डालकर अच्छे से मिला लें। अगर गोभी में पानी हो, तो उसे अच्छे से निचोड़कर डालें।

स्टेप 3

अब गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को बेलन से थोड़ी मोटी बेल लें। फिर बीच में गोभी का मिश्रण भरकर इसे चारों ओर से बंद कर दें और फिर से बेलन से पराठा बेल लें।

स्टेप 4

तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। पराठा तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।जब पराठा अच्छे से सेंक जाए, तो उसे प्लेट में निकालें। आप इसे दही, अचार या सलाद के साथ परोस सकते हैं।