Avial Curry: सब्जियों और नारियल से बनाएं केरल की मशहूर अवियल करी, जो स्वाद में है लाजवाब

By Shivam Yadav

August 31, 2025

अवियल करी, नारियल और सब्जियों से बनी एक ऐसी डिश है जिसे न सिर्फ केरल के लोग बल्कि नॉर्थ इंडियन भी खूब पसंद करते है। इसमें कई तरह की सब्जियां मिली होती है जो इस डिश को और भी खास बनाती है। जानिए आप कैसे केरल की इस डिश को घर पर बना सकते है

सामग्री

1 कप                आलू (कटे हुए) 1 कप                गाजर (कटे हुए) 1 कप                शिमला मिर्च (कटे हुए) 1 कप                फूलगोभी (कटी हुई) 1 कप                मटर 1/2 कप             दही 2 टेबल स्पून        नारियल (कसा हुआ) 1 टी स्पून           अदरक-लहसुन पेस्ट 2                      हरी मिर्च (कटी हुई) 1/2 टी स्पून         हल्दी पाउडर 1 टी स्पून            धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून         जीरा 1/2 टी स्पून          राई 2 टेबल स्पून         तेल नमक                  स्वादानुसार 1/2 कप             नारियल दूध 1 टेबल स्पून        करी पत्ते

स्टेप 1

सबसे पहले, आलू, गाजर, शिमला मिर्च, फूलगोभी और मटर को उबाल लें। इन सब्जियों को नरम होने तक उबालना है, लेकिन ध्यान रहे कि ये टूटें नहीं।

स्टेप 2

एक मिक्सी में कसा हुआ नारियल, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा, राई और करी पत्ते डालकर तड़काएं। अब उबाली हुई सब्जियाँ कढ़ाई में डालें, फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में दही डालकर अच्छे से मिला लें और 2-3 मिनट तक पकने दें। गरमागरम अवियल करी तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।