Oats Chilla : शाम के नाश्ते में बनाएं हेल्दी और स्वाद से भरपूर ओट्स से बना चीला

By Shivam Yadav

June 26, 2025

चीला एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो हर घर का फेवर होता हैं ऐसे में अगर अगर सेहत के लिए लाभदायक चीला खाना चाहते है तो ओट्स से बना चीला ट्राई कर सकते हैं। ये ओट्स चीला आपकी शाम को खुशनुमा बनाने के लिए तैयार है। जानिए चीला की इस डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    ओट्स ½ कप                    बेसन 1                          हरी मिर्च 1 छोटा                  अदरक का टुकड़ा 1/4 टी स्पून            हल्दी पाउडर 1/4 टी स्पून            जीरा स्वादानुसार              नमक 1/4 कप                 पानी 2 टेबल स्पून            तेल

स्टेप 1

सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में  हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, जीरा, और नमक के साथ डालकर मोटा पेस्ट बना लें। आवश्यकतानुसार पानी डालें ताकि बैटर थोडा गाढ़ा रहे।

स्टेप 2

अब इस पेस्ट को 4 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद, इस मिश्रण का पानी निकालकर अच्छी तरह से धो लें।

स्टेप 3

एक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। उस पर थोड़ा सा तेल डालें और एक चमच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। 2 मिनट तक एक तरफ से सेंकने के बाद, चीले को पलटकर दूसरी तरफ भी सेंकें।

स्टेप 4

अंत में ओट्स चीला दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने पर तैयार है। इसे हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरम-गरम परोसें।