By Roshni Jaiswal
March 13, 2025
500ग्राम मैदा 300ग्राम सूजी/रवा 300ग्राम या स्वादानुसार चीनी पाउडर 100ग्राम देसी घी 50ग्राम सूखा नारियल (कद्दूकस किया) 20 बादाम (बारीक कटे हुए) 20 काजू (बारीक कटे हुए) 25 किशमिश 1 टीस्पून इलायची पाउडर तलने के लिए घी
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और 100 ग्राम देसी घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और इसे थोड़े गीले हुए सूती कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
अब गैस पर एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें सूजी डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें और फिर इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
जब सूजी ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी पाउडर, इलायची पाउडर, किशमिश, सूखा नारियल, बादाम और काजू को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब गूंथें हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। फिर लोई को पूरी की आकार में गोल और पतला बेल लें। फिर पूरी को गुजिया के सांचे में रखें और एक चम्मच सूजी का भरावन इसके बीच में भरकर सांचे को बंद कर दें।
इसके बाद मीडियम आंच गैस पर एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। घी अच्छे से गर्म हो जाए तो गुजिया को घी में डालकर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
जब गुजिया सुनहरा भूरा फ्राई जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब आपका बिना खोया वाला गुजिया बनकर तैयार है। इसे होली पर घर आए मेहमानों को सर्व करें।