Besan Dhokla : शाम के नाश्ते में बनाएं गुजराती लोगों का सबसे पसंदीदा बेसन से बना ढोकला

By Shivam Yadav

January 22, 2025

अगर आप नाश्ते में पराठे या कुछ और खाकर हो गए है बोर तो आज बेसन का ढोकला ट्राई कर सकते हैं। ये गुजरात की एक फेमस डिश है, इसको बनाना बेहद आसान है। ये शाम के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट डिश हो सकती है, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बेसन                    1 कप पानी                    1/2 कप हल्दी पाउडर          1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा           1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट       1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट     1 टी स्पून नींबू का रस            1 टी स्पून नमक                    स्वादानुसार तिल                     1 टी स्पून

स्टेप 1

एक बर्तन में बेसन, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस, और नमक डालें। फिर इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।

स्टेप 2

इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। यह ढोकला को हल्का और फुला हुआ बनाएगा।

स्टेप 3

एक बर्तन में पानी उबालें। ढोकला बनाने के लिए उसमें स्टीमर का प्लेट रखें और थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें। तैयार घोल को स्टीमर के प्लेट पर डालें, थोड़ी देर तक ढोकला पकने दें।

स्टेप 4

अंत में एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें तिल डालें और तड़कने दें। फिर तड़के को ढोकला के ऊपर डालें। हरा धनिया से सजाएं और सर्व करें।