Moong Dal Idli: नाश्ते में बनाएं शरीर को फ्रेश रखने वाली और सबकी पसंदीदा मूंग दाल इडली

By Shivam Yadav 

April 5, 2025

सुबह का नाश्ता मनपसंद हो तो दिन अच्छा जाता है, इसीलिए आज आप शरीर को फ्रेश रखने के लिए मूंग दाल से बनी इडली ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, जिसको आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   मूंग दाल 1 कप                   चावल 1/4 कप                उरद दाल 1/2 टी स्पून           अदरक स्वादानुसार            नमक पानी                   आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मूंग दाल, चावल और उरद दाल को अलग-अलग पानी भिगोएं। फिर इन्हें छानकर अच्छे से धो लें।

स्टेप 2

इसके बाद भिगोई हुई मूंग दाल, चावल और उरद दाल को थोड़ा पानी डालकर एक मुलायम घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि यह घोल न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा।

स्टेप 3

अब घोल में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसे एक बर्तन में डालकर ढककर रात भर के लिए खमीर उठाने के लिए रख दें।

स्टेप 4

जब घोल में अच्छे से खमीर उठ जाए, तब इडली के सांचे में घोल डालकर स्टीम करने के लिए रख दें। इडली को स्टीम करें। इडली तैयार होने के बाद, गरमागरम इडली को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।