Egg Biryani: इस तरह से बनाएं अंडा बिरयानी, बाकी सभी बिरयानी को जाएंगे भूल

By Shivam Yadav

February 3, 2025

अंडे का नाम सुनते ही हमे प्रोटीन की याद आती है, बॉडी को प्रोटीन देने के लिए अंडे से बेहतर और क्या ही होगा। अगर आप अंडे की और डिश खाकर बोर हो गए है तो आप अंडे से बनी बिरयानी ट्राई कर सकते है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

4                  अंडे 1 कप            बासमती चावल 1                 प्याज (बारीक कटा) 1                 टमाटर 3                  हरी मिर्च 1/2 कप         दही 1/4 कप        हरा धनिया 1/4 कप        पुदीना 1 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून        बिरयानी मसाला 1/2 टी स्पून     हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून     लाल मिर्च पाउडर 3                   लौंग 2                   इलायची 2 टेबल स्पून     तेल स्वादानुसार        नमक

स्टेप 1

सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें चावल डालें और 10 मिनट तक पकने दें। जब चावल आधे पक जाएं, तो पानी निकाल कर चावल को अलग रख लें। अब अंडों को उबाल लें, फिर ठंडा करके छील ले।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें लौंग, इलायची, दारचीनी डालकर तड़कने दें। अब, बारीक कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और बिरयानी मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब, उबले हुए चावलों को इस मिश्रण में डालकर धीरे से मिला लें। हरा धनिया और पुदीना डालकर अच्छे से मिला लें। ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आपका एग बिरयानी तैयार है।

स्टेप 4

उबले हुए अंडे डालें और हल्के से मसाले में मिला लें। फिर दही डालकर अच्छे से मिलाएं। अगर मिश्रण सूखा लगे, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। पकने दें, ताकि अंडे मसाले में अच्छी तरह से समा जाएं।